Live

बॉक्स ऑफिस पर 'Animal' की रफ़्तार और तेज

15वें दिन 800 करोड़ का आकड़ा पार, दर्शकों का प्यार बरक़रार

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की धांसू फिल्म एनिमल (Animal) का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। रिलीज के 15वें दिन इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ के आकड़े को पार कर गया है। इसके साथ ही एनिमल अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म भारत के साथ पूरी दुनिया में छप्परफाड़ कमाई कर रही है।







View this post on Instagram











A post shared by Animal The Film (@animalthefilm)


बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही एनिमल रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के किरदारों से पॉपुलर हो रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्ते पूरी कर चुकी है। एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने अपने 15 दिनों का शानदार सफर किया है। फिल्म का कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के आकड़े को पार कर चुका है और अब रणबीर की फिल्म एनिमल इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनने के खिताब से कुछ ही कदम दूर है।

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की 14 दिनों की कुल कमाई 772.33 करोड़ हो चुकी है। इसी के साथ 'एनिमल' ने आमिर खान स्टारर पीके के 769.89 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'एनिमल' ने 13 वें दिन वर्ल्डवाइड 14.6 करोड़ का कलेक्शन किया था और अब 14वें दिन 12.12 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें, फिल्म एनिमल का तीसरा वीकेंड आज 15 दिसंबर से शुरू हो गया है और अब कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म अपने तीसरे वीकेंड से पहले ही 800 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें