अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया बेगूसराय
8 युवकों को लगी गोली एक की हुई मौत, इलाके में मची सनसनी
बेगूसराय : बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत मचा दिया है। जानकारी मिल रही है कि इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।
मामला बेगूसराय के NH 28 और NH 31 का है जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने आधे दर्जन जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तहलका मचा दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 28 पर तीन जगहों पर घटी है। जहां बेखौफ बदमाशों ने 4 जगहों पर फायरिंग की है। एनएच 28 पर बगराहा डीह बदमाशों के गोलियों का शिकार हुए चंदन कुमार की इस घटना में मौत हो गई है । बाढ़ निवासी टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है जिसका बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली विक्रेता को जहां बदमाशों ने गोली मारी वही दो मछली खरीददारों को भी गोली मार दी है।
वहीं बीजेपी नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात किया है और बिहार सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। बदमाशों में कानून का भय खत्म हो गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।