Live

अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया जयनगर

पिस्टल के बल पर कारोबारी से 8 लाख की लूट, इलाके में दहशत

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक कारोबारी से 8 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। जब कारोबारी पैसे देने में आनाकानी करने लगा तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर उसे घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बनें। इस दौरान मौके पर अपराधियो ने अंधाधुन्ध फायरिंग किया जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा।

पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के माड़वारी मुहल्ला का बताया जा रहा है जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक कारोबारी से 8 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीँ मामले में पीड़ित ने बताया है कि वह माइक्रो फाइनेंन्स कम्पनियो से कारोबार करता है। आज दोपहर जब वह अपने सहयोगी मो. इरफान के साथ मुख्य सड़क से मारवाडी़ मुहल्ला होते हुये बसस्टैण्ड की ओर जा रहा था। तभी रास्ते मे मोटरसाइकिल पर सवार 2 अपराधियो ने पिस्टल दिखाकर रूपयो से भरा बैग छीन लिया।

जब उसने विरोध किया तो पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिये अपराधियो ने कई राउण्ड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा गोली के साथ 4 खाली खोखा बरामद किया है और मामले की जांच में जुटी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें