मोकामा उपचुनाव पर BJP का बड़ा आरोप
कहा— जेल में बैठकर वोटरों को डरा रहे हैं बाहुबली अनंत सिंह
PATNA- बिहार में होने वाली मोकामा विधान सभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के सामने बीजेपी की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसमें कहा गया है कि जेल में बंद होने के बाद भी राजद के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह चुनाव में वोटर को प्रभावित कर रहे हैं। आरोप लगाने वालों में विधान पार्षद अनिल शर्मा, बीजेपी प्रवक्ता शभम्भूनाथ सिंह सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है। इस बाबत बीजेपी नेताओं की ओर से आयोग को एक पत्र लिखा गया है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं कि पत्र में क्या लिखा है...
विदित हो कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के उपरांत पूर्व विधायक अनंत सिंह, जिनकी सदस्यता एक अपराधिक मुकदमें में न्यायालय के द्वारा कारावास की सजा दिये जाने के कारण रदद हो गई है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी को खबर मिली है कि राजद प्रत्याशी के पक्ष में अनंत सिंह के द्वारा बेऊर जेल से ही मतदाताओं से फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है और राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। विगत दिनों पटना से प्रकाशित हिन्दी अखबारों में यह खबर छपी थी कि पटना सिटी कोर्ट से लौटने के क्रम में दो कैदियों के झोले से अनेक मोबाईल सिमकार्ड सहित बेऊर जेल के गेट पर घुसने के क्रम में जब्त किये गये थे। पार्टी को संदेह कै कि ये सारे फोन अनंत सिंह के द्वारा मंगवाये गये थे। बेऊर जेल प्रशासन उक्त मामले में अपना दायित्व सही तरीके से निर्वाह नहीं कर रहा है। इसकी भी जांच कराई जाये।
भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग से यह मांग करती है कि चुनाव होने तक अनंत सिंह को पटना से बाहर किसी जेल में हंस्तारित किया जाये ताकि मोकामा विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सकें।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।