अमृत महोत्सव
भारत की आजादी का 75 वें अमृत महोत्सव पर स्काउट एंड गाइड द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा
जमशेदपुर: देश आजादी का 75 वें अमृत महोत्सव मना रहा है. उधर अमृत महोत्सव को यादगार बनाने को लेकर स्काउट एंड गाइड द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाला गया. वैसे यह तिरंगा यात्रा आम बागान मैदान से चलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए आम बागान मैदान पहुंचा.
तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में स्काउट एंड गाइड के जवान मौजूद रहे. सभी के हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय कारा के जयघोष के साथ युवाओं का भारत माता का जयघोष पूरे शहर में गूंज उठा. चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा और युवाओं के दिल में वह जज्बा जो बुजुर्गों को भी देशप्रेम के प्रति जज्बा पैदा कर दे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।