Live

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा

23 सितंबर को पूर्णियां में आयोजित जनसभा के लिए अररिया सांसद समेत अन्य BJP नेता चला रहें हैं जनसंपर्क अभियान..

A
Arun Chourasiaलेखक

अररिया-केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आने वालें हैं।वे 23 सितंबर को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।इस जनसभा को सफल बनाने के लिए इस इलाके के सांसद,विधायक और विधान पार्षद के साथ ही पार्टी पदाधिकारी काफी तैयारी कर रहें हैं।

इस कड़ी में अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार ने अपने जिले से 50 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही है.मीडिया से बात करते हुए प्रदीप कुमार ने कहा कि सीमांचल में गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर वे घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं और 50 हजार लोगों को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान ले जाने की तैयारी कर रहें हैं.वहीं इस इलाके के दूसरे सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी अमित शाह की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के लिए जनसंपर्क अभियान चाल रहें हैं।

केन्द्रीय अमित शाह का यह सीमांचल दौरा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद हो रहा है.इसलिए बीजेपी के नेता इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहें हैं.ताकि इस जनसभा में रिकार्ड भीड़ जुटे ..इस जनसभा में जुटी भीड़ बिहार में हाल में हुए राजनीति बदलाव के बाद लोगों के मुड को भांपने का एक अवसर माना जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें