Live

अमित शाह अब इस दिन आएंगे बिहार

22 फरवरी का प्रोग्राम कैंसिल, किसानों को करेंगे सम्बोधित

A
ASHISH KUMARलेखक

मुज़फ्फरपुर : दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमित शाह के प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमित शाह 22 फरवरी को नहीं 25 फरवरी को पटना के बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दरअसल किसानों और मजदूरों को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें अमित शाह शामिल होंगे। विवेक ठाकुर ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू खंड खंड में बाट जाएगा। जेडीयू में चल रहे घमासान पर उन्होंने साफ-साफ कहा कि आसंभाविका गठबंधन है नीतीश सरकार के राज्य में कृषि बजट काफी कम होता है और भवन निर्माण का बजट हजारों करोड़ में होता है और इस कारण किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।

चंदन चौधरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें