Live

अमित बक्शी हत्याकांड का उद्भेदन

पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हथियार के साथ किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबररामगढ़ से जहां चर्चित अमित बक्शी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी भरत पांडेय उर्फ गुजू पांडेय को हथियार के साथ पतरातू के जयनगर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से 4 पिस्टल,4जिंदा गोली,2मोबाइल और 1 डोंगल जब्त किया गया है.

एसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए भतीजे भरत पांडेय ने रेकी कर8अगस्त को अमित बक्सी की हत्या की थी और8अगस्त को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा में अमित बक्शी पिता अभय बक्शी की हत्या कर फरार हो गया था.

हत्या के बाद अनुसंधान क्रम में बीरबल को भुरकुंडा से बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसके बयान से पता चला कि इस कांड का मुख्य आरोपी भरत पांडेय है. उसकी खोजबिन के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. आज टोकीसुद रेलवे स्टेशन के पास भरत पांडेय को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से 4 पिस्टल, 4 जिंदा गोली, 2 मोबाइल और 1 डोंगल बरामद हुआ है. पूर्व में भी इस पर चार मामले दर्ज हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें