Live

BREAKING NEWS

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

D
Deepak Kumarलेखक

रांची: झारखंड की राजनीति में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सरकारी आवास सील किए जाने के बाद टेंट लगाकर बैठीं अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उनसे मिलने सील आवास के बाहर लगाए गए टेंट में पहुंचे।

सील आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी
कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अंबा प्रसाद से मुलाकात की और पूरे मामले को लेकर बातचीत की। खास बात यह रही कि मुलाकात किसी पार्टी कार्यालय या अन्य स्थान पर नहीं, बल्कि सील किए गए सरकारी आवास के बाहर लगाए गए टेंट में हुई। इस दौरान टेंट में ही नेताओं के लिए लिट्टी-चोखे का नाश्ता भी परोसा गया।

आवास सील होने के बाद टेंट में बैठी हैं अंबा प्रसाद
गौरतलब है कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को प्रशासन की ओर से खाली कराकर सील कर दिया गया था। इसके बाद अंबा प्रसाद ने आवास के बाहर टेंट लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल भी उठाए हैं।

कांग्रेस के समर्थन से गरमाई झारखंड की सियासत
अंबा प्रसाद के समर्थन में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का पहुंचना इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण बना रहा है। कांग्रेस नेताओं की इस मुलाकात को पार्टी के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी या फिर इस विवाद का कोई राजनीतिक और प्रशासनिक समाधान निकलेगा? फिलहाल सील आवास के बाहर लगा टेंट झारखंड की सियासत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें