Breaking News
आलोक राज बिहार के नये DGP बनाये गये, गृह विभाग से अधिसूचना जारी
पटना : आलोक राज बिहार के नये DGP बन गये हैं. सीनियर आईपीसे अधिकारी आलोक राज का नाम फाइनल हो गया है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. आपको बता दें आलोक राज फिलहाल निगरानी के डीजी हैं और DGP के साथ-साथ वो निगरानी के डीजी भी बने रहेंगे. आलोक राज 1989 बैच के IPS हैं.
आएएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से बिहार में डीजीपी का पर रिक्त हो गया था. भट्टी सीआईएसएफ के महानिदेशक नियुक्ति किये गए हैं. वो बिहार के पहले ऐसे डीजीपी हैं जिन्हे किसी मिलिट्री एजेंसी की कमान सौंपी गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।