बिहार NDA में ऑल इज नॉट वेल!
पारस की पार्टी RLJP के तेवर सख्त, कहा : हाजीपुर से किसी और की उम्मीदवारी बर्दाश्त नहीं
PATNA : बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं।
बिहार NDA में ऑल इज नॉट वेल!
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि हाजीपुर सीट से पशुपति पारस ही चुनाव लड़ेंगे और इस पर किसी और की उम्मीदवारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चंदन सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी के सभी विकल्प खुले हुए हैं। पशुपति कुमार पारस ने बुरे वक्त में बीजेपी का साथ दिया है।
इसके साथ ही चंदन सिंह ने कहा कि साल 2014-24 तक बीजेपी के साथ थे और अभी है। चंदन सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी कोई साधु की जमात नहीं है. राजनीति उन्हें भी करनी आती है। चंदन सिंह ने कहा है कि पार्टी को बीजेपी की बैठक का इंतजार है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।