Live

अलर्ट

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर बर्ड फ्लू के प्रसार पर रोक और इस पर नियंत्रण करने को लेकर दिया दिशा निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : राजधानी रांची समेत दूसरे जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच हड़कंप मच गया है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर बर्ड फ्लू के प्रसार पर रोक लगाने और इस पर नियंत्रण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है.


वहीं राज्य सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग ने भी रांची एसएसपी, वन विभाग, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी और इससे जुड़े तमाम विभागों को पत्र लिखकर बर्ड फ्लू के रोकथाम और नियंत्रण को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पत्र में सभी विभागों को जिम्मेवारी स्पष्ट करते हुए सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है. वहीं निगरानी क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सभी आच्छादित ग्रामों का समायोजन जिसमें किया गया हो उसको प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है.


गौरतलब है कि जेल मोर स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास में पक्षियों के बिच बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसके बाद उसके 1 किलो मीटर रेडियस में सभी मुर्गी को मारने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए दर पर पशुपालकों को प्रति चूजा 70 और प्रति मुर्गी 90 रुपये की दर से मुआवजा देने की भी बात कही गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें