Live

अक्षरा सिंह का पंचायत चुनाव में दिखा जलवा

मुखिया जी के लिए मांगने पहुंची वोट, उमड़ी भीड़

A
ASHISH KUMARलेखक

बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के वोटिंग और काउंटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब छठे चरण की वोटिंग के लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

आगामी 3 नवंबर को छठे चरण की वोटिंग होनी है। बिहार पंचायत चुनाव में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बहुचर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह भी इस चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं।

सिने तारिका अक्षरा सिंह वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की निवर्तमान मुखिया कुमारी रुमझुम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उतरी हैं।

इतना ही नहीं निवर्तमान मुखिया के पक्ष में भोजपुरी कलाकार अंजना सिंह और भोजपुरी के जॉनी लीवर उर्फ़ मनोज सिंह टाइगर उर्फ़ बताशा चाचा भी प्रचार करने उतर चुके हैं। 10 दिन बाद 13 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की हो जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें