Live

न टॉयलेट और न पानी की सुविधा...

इस एयरपोर्ट पर बुरी फंसी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शॉकिंग खुलासा किया है। जिसे जान कर हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक्ट्रेस यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट गईं, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वह घंटों तक एयरोब्रिज में लॉक रहीं। वहीं इस घटना को लेकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है।







View this post on Instagram











A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

राधिका आप्टे ने अपनी उड़ान में देरी होने के बाद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी परेशानी साझा की हैं। मैरी क्रिसमस एक्ट्रेस ने अपने भयानक अनुभव को साझा करते हुए खुलासा किया कि वह और उनकी उड़ान के बाकी यात्रियों को एक एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज में बंद कर दिया गया था, और सुरक्षा ने दरवाजे नहीं खोले। राधिका ने अपनी और बाकी यात्रियों की तस्वीरें साझा कीं, जब वे अंदर बंद थे।


एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि वह कई पैसेंजर्स के साथ एयरोब्रिज पर लॉक हो गई हैं। उनकी 8.30 बजे की फ्लाइट थी लेकिन 10.50 तक उनकी बोर्डिंग नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया की वह और उसकी फ्लाइट के सह-यात्री एक घंटे से अधिक समय से बिना पानी या शौचालय के अंदर बंद हैं।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें