Live

Air India Fligh Crash

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में मृतक के आश्रितों को टाटा समूह देगी 1 करोड़ रुपये

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : एयर इंडिया विमान हादसे पर टाटा समूह ने बड़ा ऐलान किया है. टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार के साथ खड़ा है और हर पीड़ित के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगा. वहीं मेडिकल छात्रावास के निर्माण के लिए एयर इंडिया मदद करेगी.

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार को एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई . टाटा ग्रुप ने ऐलान किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. बता दें कि एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है.

टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा है कि इस कठिन समय में शब्द भी कम पड़ जाते हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है और उन लोगों के साथ भी जो घायल हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें