अगलगी से लाखों का नुकसान
SBI के जोनल ऑफिस में देर रात लगी भीषण आग
RANCHI :खबर है झारखंड की राजधानी रांची की जहां कचहरी चौक स्थित एसबीआई के जोनल ऑफिस में देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की5 गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बताया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक के पांचवे तल में आग लगी थी. आग लगने की वजह से बैंक के 5 वें तल में मौजूद सभी महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गया. स्टेट बैंक के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और अगलगी से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं.
रांची के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई. सुबह 3:00 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को यह सूचना मिली किSBIके जोनल कार्यालय के पांचवें तल से आग की लपटें दिखाई दे रही है. आनन-फानन में दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
आग इतनी भीषण थी कि स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय स्थित पांचवें तल्ले में रखे एक दर्जन कंप्यूटर, अलमीरा और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गया. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने से 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. कार्यालय में मौजूद हर कागजात से लेकर जरूरी सामान जलकर राख हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।