Live

आखिर क्या है PDA जो BJP को हराएगा

अखिलेश ने बताया प्लान, मच गई सियासी खलबली

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख और पूर्व CM अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर बड़ा दावा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी, यूपी में अपने सभी सीटिंग सांसदों के टिकट काटने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पीडीए (PDA) ही एनडीए (NDA) को हराएगा।



अखिलेश यादव ने बताया कि 'अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है। मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज़ दे रहा हूं। भाजपा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। एक सांसद को छोड़कर सबके टिकट कट रहे हैं। सिर्फ़ एक का टिकट नहीं कट रहा, लेकिन उसकी भी सीट बदलने जा रहे हैं।' अखिलेश यादव ने आगे कहा है कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा। बेरोजगारी से त्रस्त युवा भाजपा को हरा देंगे। महंगाई और बेरोजगारी कम नहीं हुई है। किसानों को किए वादे अधूरे हैं। किसानों को सबसे ज्यादा बीजेपी ने दुखी किया है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने किसानों से जो जो वादे किए वो सब अधूरे हैं।


सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में आसानी' नहीं है बल्कि 'अपराध करने में आसानी' है। बीजेपी की सरकार में ये वो प्रदेश बन गया है जिसमें न्याय के लिए लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस ही जीरो हो गई है। उत्तर प्रदेश में ऐसी लूट कभी नहीं हुई। जो लोग जीरो टॉलरेंस का नारा देते थे वो कानून व्यवस्था में जीरो हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें