Live

Bihar News

रोहतास में नर्सिंग होम पर प्रशासन की कार्रवाई, समर्पण नर्सिंग होम के संचालक समेत दो पर FIR दर्ज

M
manish kumar raiलेखक

रोहतास।नर्सिंग होम में मरीजों के साथ अनहोनी का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रोहतास जिला अंतर्गत लालगंज नहर स्थित समर्पण हॉस्पिटल का है। यहां बीते 8 अप्रैल को एक जीएसटी अधिकारी के नवजात बच्चे की मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम पर लगाया लापरवाही का आरोप

वही पीड़ित परिवार ने इसके लिए समर्पण नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि नर्सिंग होम संचालक डॉ कमलेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बचाव में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से रोहतास जिला अध्यक्ष डॉ केएन तिवारी सहित संगठन से जुड़े अन्य चिकित्सकों ने प्रेसवार्ता की और सारी बातें रखी। हालांकि एक कराहती मां बहन ने अपनी सूनी गोद को लेकर निजी नर्सिंग होम की लापरवाही पर शिकायत दर्ज कराई है।

जांच पड़ताल के लिए मेडिकल टीम गठित

इसके बाद सासाराम एसडीएम डॉक्टर नेहा कुमारी के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम ने पिछले तीन दिन समर्पण हॉस्पिटल में जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में कई तरह की खामियों के संकेत मिले हैं, जिसके बाद सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने जांच पड़ताल के साथ प्रतिवेदन को आगे भेजने की बात कही है। खबरों की माने तो संबंधित नर्सिंग होम पर प्रशासन की कार्रवाई सुनिश्चित है। फिलहाल मामले में नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर कमलेश कुमार तथा चिकित्सक अरविंद कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी पुष्टि सासाराम एसडीपीओ -2 कुमार वैभव ने भी की है। बहरहाल जरूरत है रोहतास जिले में इस तरह के नर्सिंग होम पर लगातार कार्रवाई करने की ताकि आगे किसी मां की गोद सूनी न हो पाए।

रोहतास से कशिश न्यूज के लिए दयानंद तिवारी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें