One Nation-One Election
अधीर रंजन चौधरी ने गठित कमेटी का हिस्सा बनने से किया इनकार, गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी
NEWS DESK :वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन कर दिया है। इस 8 सदस्यीय टीम में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी शामिल किया गया था लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस समिति का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी
इस संबंध में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखते हुए कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है। मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है।
"यह पूरी तरह से धोखा है"
अमित शाह को लिखे पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने लिखा है कि मुझे अभी मीडिया के माध्यम से पता चला है कि मुझे वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी के सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है। मुझे इस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है, मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है।
वहीं, अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के सांसद ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनायी गयी कमिटी को 'डमी कमिटी' बताया है। साथ ही कांग्रेस प्रेसिडेंट और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को इस कमिटी में शामिल नहीं करना उनका घोर अपमान है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।