Live

एक्शन में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग

मीटिंग से गायब 7 जिलों के ADM के खिलाफ नोटिस जारी

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : बड़ी खबर है पटना से जहां भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग फुल एक्शन में नजर आने लगा है। दरअसल बंदोबस्त पदाधिकारियों की मासिक बैठक से गैरहाजिर 7 बंदोबस्त पदाधिकारियों/अपर समाहर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।


भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने बंदोबस्त पदाधिकारियों की मासिक बैठक से गैरहाजिर 7 बंदोबस्त पदाधिकारियों/अपर समाहर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु सामान्य प्रषासन विभाग को लिखा जाएगा। दरअसल सोमवार को हुई बैठक से गायब अपर समाहर्ताओं को सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग-सह-निदेषक भू-अभिलेख और परिमाप जय सिंह के निर्देश पर भू-अभिलेख और परिमाप निर्देशालय पर नोटिस दिया गया है। जिन अपर समाहर्ताओं को निर्देशालय के द्वारा नोटिस दिया जा रहा है उनमें पूर्णिया, सहरसा, लखीसराय, अररिया, मधेपुरा, जमुई और मुंगेर के अपर समाहर्ता शामिल हैं।

इस बैठक का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया। बैठक में सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को लक्ष्य से पहले अपना काम पूरा कर लेने की हिदायत दी गई। बताया गया कि मौजूदा समय में 20 जिलों के 89 अंचलों के 208 शिविरों के 4927 मौजों में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इन सभी मौजों में किस्तवार और खानापुरी का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है और आगे के चरणों का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, सचिव सह निदेशक सर्वे जय सिंह, सहायक निदेशक अनिल कुमार सिंह, NIC, IT के तकनीकी सहयोगी और सभी जिलों के सर्वे के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें