Live

BIG BREAKING

शिक्षक भर्ती पर ACS डॉ. एस सिद्धार्थ का बड़ा बयान, कहा : BPSC TRE 3.0 के 9-12 का रिजल्ट 7-8 दिनों में, नियुक्ति पत्र वितरण जल्द

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने कशिश न्यूज़ के साथ विशेष बातचीत में शिक्षक भर्ती और बहाली प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि BPSC TRE 3.0 का 7-8 दिनों में क्लास 9-10 और 11-12 का परिणाम जारी हो जाएगा। इसके साथ ही 1 लाख 14 हज़ार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षक को भी नियुक्ति-पत्र मिलेगा।

मुख्य बातें:

1. कक्षा 9-10 और 11-12 के परिणाम जल्द :

BPSC TRE 3.0 का 7-8 दिनों में कक्षा 9-10 और 11-12 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

2. नियुक्ति पत्र वितरण :

1 लाख 14 हजार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

3. शिक्षक नियुक्ति 4.0 पर अपडेट :

  1. ACS ने बताया कि पहले तीसरे चरण की बहाली पूरी होगी।
  2. सभी नियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग प्रक्रिया पहले संपन्न की जाएगी।
  3. 1 लाख 37 हजार पदों पर आए परिणाम के बाद बची हुई रिक्तियों का आंकलन किया जाएगा।

4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) :

कक्षा 1-5 और 6-8 के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन पर ACS डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि इस प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य:

ACS ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग शिक्षक बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें