Live

आम्रपाली कोल परियोजना के जीएम पर आरोप

जातिसूचक शब्द और अभद्रता को लेकर आवेदन दर्ज

A
Arti singhलेखक

न्यूज़ डेस्क/रांची:आम्रपाली कोल परियोजना के जीएम अमरेश कुमार सिंह पर एसीएसटी का आरोप लगा है, और इस सिलसिले में टंडवा थाना में मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की गयी है. दरअसल,खाता नंबर 77, 68 पर सीसीएल एक सड़क बना रही है,बताया जा रहा है कि ये जमीन अधिग्रहित क्षेत्र से बाहर है. और इसी का रैयत परमेश्वर गंझू ने साथियों के साथ विरोध किया था. इसी मामले को लेकर परमेश्वर गंझू 5 बजे जीएम से मिलने कार्यालय पहुंचा था, लेकिन आरोप है कि जीएम ने परमेश्वर गंझु से बातचीत के दौरान उसे गालियां दीं, जातिसूचक शब्द भी कहे और दफ्तर से बाहर निकलवा दिया. जिससे आहत परमेश्वर गंझु ने थाने में आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगायी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें