Live

ACB ने की बड़ी कार्रवाई

सरायढेला थाना के सब इंस्पेक्टर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद से जहां एसीबी की टीम ने सरायढेला थाना में छापेमारी कर सब इंस्पेक्टर को वादी से6,000रुपये घूस लेते अरेस्ट कर लिया है.आईओ द्वारा केस दैनिकी लिखने एवं थाना से जमानत देने के एवज में10,000रू० की मांग की जा रही थी.

बताया जा रहा है कि शहर के सरायढेला थाना में एसीबी की टीम ने सोमवार की सुबह छापेमारी कर सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,प्रमण्डलीय कार्यालय,धनबाद का वर्ष2022में यह10वां ट्रैप है. धनबाद बरवाअड्डा निवासी ने आवेदन देकर उपरोक्त सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी को शिकायत पत्र सौंपा था. शिकायत में रिश्वत की मांग से संबंधित बात बताई गई थी.

पुअनि राजेन्द्र उराँव काण्ड के आईओ द्वारा केस दैनिकी लिखने एवं थाना से जमानत देने के एवज में इनसे10,000/-रू० की मांग की जा रही थी. धनबाद की टीम ने आज सोमवार को कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर राजेंद्र उरांव को वादी से6,000/- (छः हजार) रूपये घूस लेते रंगे हाथ सरायढेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेट्रोल पम्प के पास से अरेस्ट कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें