BIG BREAKING
ACB की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को 50 हजार रुपये घूस लेते दबोचा
रांची: बड़ी खबर झारखंड के रांची से है जहां एसीबी की टीम ने सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि रांची के सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने जमीन मापी के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेते अंचल से पकड़ा है. अमीन को गिरफ्तार करने के बाद सिल्ली से रांचीACBके कार्यालय लाया गया है. जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. बाद में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा भेजा जाएगा.
बता दें किACBको शिकायत मिली की सिल्ली अंचल का अमीन विनोद लोहरा जमीन मापी के लिए दो लाख रुपये और चार डिस्मिल जमीन की डिमांड की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.
एसीबी की टीम अमीन को पकड़ने के बाद उसे रांची लेकर पहुंची है. यहां कांके रोड स्थित भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के कार्यालय में रख कर उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मेडिकल जांच और फिर कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. बाद में बिरसा मुंडा केन्द्रीय करा जेल में शिफ्ट किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन नापी के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात अमीन से हुई. अमीन ने उसे बताया कि जमीन की मापी हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे कुछ अदा करना होगा. बात 2 लाख रुपये और 4 डिस्मिल जमीन पर तय हो गई. लेकिन तभी इसकी सूचना लिखित तौर पर एसीबी टीम को दी गई. इसके बाद कार्रवाई करते हुए अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया.
पहले भी इसी अंचल से अमीन की हो चुकी है गिरफ़्तारी
इससे पहले भी सिल्ली अंचल के अमीन को एजेंसी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. फरवरी 2026 में आमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था. जमीन के मापी के बाद रिपोर्ट और नक्सा के लिए पैसे की डिमांड की थी.
रांची से नैयर की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।