Live

एसीबी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

पंचायत सेवक और प्रखंड समन्वयक को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पंचायत सेवक और प्रखंड समन्वयक को घूस लेते चतरा से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. पंचायत सेवक कमलेश कुमार को 5000 और प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को 2000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया है.



आपको बता दें कि चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाकर कार्रवाई की गई है. डीएसपी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची हजारीबाग एसीबी की टीम को यह कामयाबी मिली है. पंचायत सचिव कमलेश वर्मा को 05 हजार और प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को 02 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर हजारीबाग लाया गया है. बता दें कि मनरेगा के 15वें वित्त आयोग और रैन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोखता बनाने की योजना के तहत निर्मित योजनाओं के नाम पर पहरा गांव निवासी सूरज साव सेघूस लिया जा रहा था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें