ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
गढ़वा में रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा
गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां एसीबी की टीम ने सदर प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक को5000रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि रोजगार सेवक ने एक योजना से जुड़ी फाइल पास करने के एवज में लाभुक से रिश्वत की मांग की थी. सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर एसीबी की टीम ने ट्रैप प्लान बनाकर उसे रंगेहाथ दबोच लिया. शिकायतकर्ता ने जैसे ही तयशुदा रकम दी. इसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रोजगार सेवक को पकड़ लिया और उसे अपने साथ पलामू ले गई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।