Live

ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

पाकुड़ प्रखंड के जनसेवक सह पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां ACB की टीम ने सदर प्रखंड के जनसेवक सह पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने वतन कुमार को अपने साथ ले गई.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 11 बजेACBकी टीम ने सदर प्रखंड पाकुड़ पहुंची जहाँ करीब साढ़े तीन बजे ब्लॉक परिसर के पास एक चाय की दुकान में पाकुड़ प्रखंड के जनसेवक सह पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. शिकायतकर्ता के अनुसार यह रिश्वत के रूपए मनरेगा योजना के तहत बनने वाली सिंचाई कूप के लिए लिया जा रहा था. जिसेACBकी टीम ने पकड़ लिया. इसके बाद टीम ने वतन कुमार को अपने साथ गाड़ी पर बैठा कर ले गई. वहीं इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें