Live

ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपये घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां एसीबी की टीम ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को गुरुवार को5000रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार पीड़ित अलीमुद्दीन अंसारी से सर्टिफाइड कॉपी के नाम पर रिश्वत मांग रहा था. पीड़ित रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने इसकी शिकायत एसीबी से की. बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी निवासी आलीमउद्दी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है. निजी जमीन जिसका खाता सं०-386, प्लॉट सं०-2850, रकबा 05 डिसमील जो ग्राम-हिसरी में स्थित है, का पट्टा निकालने हेतु निबंधन कार्यालय, लोहरदगा में संपर्क किया गया तो कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा ₹5000 घूस मांगा गया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें