BREAKING NEWS
अभिजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू भेजा गया जेल
19 अक्टूबर को होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट में घायल अभिजीत की इलाज के दौरान हुई थी मौत, बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की परेड भी कराई। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 19अक्टूबर को एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
CCTVफुटेज के आधार पर कार्रवाई
घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर धनबाद पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
इसी क्रम में पुलिस ने सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अभिजीत सिंह की मौत के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
धनबाद से कुंदन विश्वकर्मा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।