Hindi News / जहानाबाद मे उत्पाद विभाग का चला अभियान, महिला समेत 51 अरेस्ट

अब शराब कारोबारियों की खैर नहीं ... : जहानाबाद मे उत्पाद विभाग का चला अभियान, महिला समेत 51 अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
ab sharab karobariyon ki khair nahin

जहानाबाद : खबर है जहानाबाद से जहां वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले में शराब कारोबारियों एवं शराब पीने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम अभियान चला रही है। उत्पाद विभाग ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से महिला समेत 51 लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग ने जिले के कई थानों क्षेत्रों से 44 लोगों को शराब के सेवन करने के आरोप में पकड़ा गया है जबकि 5 महिला एवं 2 पुरुष जो कि शराब के तस्करी मामले में हिरासत में लिया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार यह कार्रवाई की जा रही है।

वहीँ उत्पाद अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर निरंतर शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके। शुक्रवार को कुल 51 लोगों को पकड़ा गया है पकड़े गए लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।