Live

बुढ़ापे में आशीष व‍िद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी

चोरीछिपे रुपाली बरुआ के साथ किया कोर्ट मैरेज,बोले-ये वाली पसंद है

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड फिल्मों के फेमस एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा कर जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। वहीँ शादी के बाद आशीष ने बेबाकी भरे अंदाज में बताया कि जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। इधर सोशल मीडिया पर एक्टर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है ।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने विलेन के किरदार दे मशहूर हुए एक्टर आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। बताया जा रहा है उन्होंने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोलकाता में कोर्ट मैरिज की है। रुपाली असम में फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं। वह गुवहाटी की रहने वाली है और कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर है। जानकारी के अनुसार यह कपल जल्द अपने दोस्तों के लिए र‍िसेप्शन पार्टी रखेगा।

आशीष ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए कहा कि ‘अरे, वो एक लंबी कहानी है। वो कभी और बताएंगे।’ इस पर रुपाली ने कहा कि हम कुछ समय पहले ही म‍िले थे और हमने अपने र‍िश्ते को आगे ले जाने के बारे में फैसला ले ल‍िया। हम दोनों ही चाहते थे कि हमारी शादी बेहद सादगी से हो। वहीँ आशीष विद्यार्थी से शादी करने के बाद रुपाली बरुआ ने कहा कि वो एक खूबसूरत इंसान हैं और एक ऐसे शख्स हैं, जिनके साथ रहना अच्छा लगता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें