Hindi News / एक शख्स को गोली मारकर किया घायल, घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे : एक शख्स को गोली मारकर किया घायल, घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
aaropi charhe police ke hathe

रांची: खबर है रांची की जहां धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में स्कूल से बच्चे को छोड़कर घर लौट रहे व्यक्ति को गोली और चाकू से मार कर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और चाकू जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली और चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल विमल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है. गोली मारने वाला आरोपी उसका किरायेदार बताया जा रहा है. संतोष नामक एक सिपाही ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया है.

घायल विमल तिरिल बस्ती का रहने वाला है. सूचना मिलने पर धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और चाकू जब्त किया है.