Live

आपसी विवाद में चली गोली

एक शख्स ने अपने चचेरे भाई पर चलाई गोली, घायल युवक फूलों झानो अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: खबर है दुमका की जहांजरमुंडी थाना क्षेत्र के पुराना फटका गांव में एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर गोली चला दी. घटना के बाद गोली लगने से घायल युवक को लोगों ने जरमुंडी सीएचसी लाया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे फूलों झानो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर आज घायल अनिल को चचेरे भाई के साथ विवाद हुआ था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने अनिल पर गोली चला दी. स्थानीय लोगों ने घायल अनिल को एंबुलेंस की मदद से जरमुंडी सीएचसी लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए फूलों झानो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है. घायल युवक अनिल ईसर मूलरूप से कुसुमडीह का रहने वाला है.

सब इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने कहा कि गांव में शव जलाने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. आज सुबह अनिल पर चचेरे भाई ने चार गोली चला दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें