Live

आपसी भाईचारे बनाये रखने की अपील

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने फिरायालाल चौक से एकरा मस्जिद तक किया फ्लैग मार्च

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: रांची पुलिस ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा त्योहार मनाने को लेकर शहर में फिरायालाल चौक से लेकर एकरा मस्जिद तक जगह-जगह फ्लैग मार्च किया.

पुलिस ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गापूजा आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. रांची पुलिस ने कहा कि कोरोना काल से मुक्ति मिलने के 2 वर्षो के बाद उल्लास मनाने का दिन आया है जिसे आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर दुर्गापूजा की खुशियां एक दूसरे के साथ साझा करें.

आम जनों से अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि हुड़दंगियों से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है. लेकिन आपलोगों की जवाबदेही बनती है कि अशांति फैलाने वाले तत्वों की निगहबानी करें और पुलिस को अविलंब सूचित करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें