Live

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

सीएम हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसांवा में कार्यक्रम में करीब 1000 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरायकेला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 187 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम 124 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही जिले के 63856 लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. मेगा परिसंपत्ति वितरण के तहत राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकोंको ऑन-स्पॉट दिया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी अरवा राजकमल ने सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया.

कार्यक्रम मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम,मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगभग 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. सीएम इस योजना में 100 बेड के अस्पताल की भी आधारशिला रखेंगे. वहीं अनुमंडल कार्यालय का भी शिलान्यास करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें