आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी प्रेमिका
ग्रामीणों ने सिर मुंडकर पहनाया जूतों की माला, पहुंची पुलिस फिर...
कटिहार में प्रेमी युगल की उस समय शामत आ गयी जब गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को घर से बाहर निकाल कर एक खूंटे से बाँध दिया गया और जूतों की माला बनाकर पहनाया गया।
ग्रामीण इस घटना से इतने आक्रोशित थे की प्रेमी युवक का सिर तक मुंड दिया। यह घटना कटिहार के सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव की बतायी जा रही है। जानकारी मिल रही है की मोहना चांदपुर गांव के संथाली टोला के एक शादीशुदा महिलाएं के साथ बरारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रहने वाले उसके प्रेमी अवैध संबंध बना रहा था।
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर इस प्रेमी युगल पर पड़ी। दोनों प्रेमी और प्रेमिका की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों के चुंगल से बचा कर थाने ले गयी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।