Live

गुजरात चुनाव में हार के बाद भी AAP दफ़्तर में जश्न

ढ़ोल—नगाड़े बजा रहे हैं केजरीवाल के समर्थक

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- गुजरात चुनाव में बीजेपी ने जहां शानदान प्रदर्शन किया हैं वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत खराब रहा। आम आदमी पार्टी की बात करें तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवा का दावा बिलकुल गलत साबित हुआ। इस सबसे इतर आम आदमी पार्टी के दिल्ली कार्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थक जहां एक ओर ढ़ोल—नगाड़े बजा रहे हैं तो दूसरी ओर समर्थकों के बीच मिठाई का वितरण किया जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि गुजरात विधान सभा चुनाव में रिजल्ट हमारे अनुरूप भले ना हो लेकिन आज हम एक राष्ट्रीय पार्टी बन गए है।

बताते चले कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। गुजरात विधान सभा चुनाव में अभी आम आदमी पार्टी 5 से छह सीटों पर आगें चल रही है। एक दिन पहले ही दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें