Live

JHARKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

A
Arti singhलेखक

बेरमो: बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत में एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का विरोध हो रहा है. दरअसल, पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 के लिए भवन निर्माण कार्य शुरू हो रहा था, लेकिन ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला, उन्होने इसका विरोध शुरू कर दिया. इस मामले की जानकारी बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को दी गई. जिसके बाद वो पंचायत भवन पहुंची और कहा कि किसी भी सरकारी भवन के मुख्य द्वार पर निर्माण कराया जाना उचित नहीं है. उन्होने कहा कि इस मामले की जानकारी बेरमो प्रखंड के अधिकारियों को दी जाएगी और जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश होगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें