Live

BERC अध्यक्ष बने आमिर सुबहानी

आमिर सुबहानी बने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: बिहार के मुख्य सचिव (Bihar Chief Secretary) पद से वीआरएस (VRS) लेने के बाद आमिर सुबहानी (Amir Subhani) को नीतीश सरकार ने नई जिम्मेवारी दी है। कयास लगाया जा रहा था कि आमिर सुब्हानी को बीपीएससी का अध्यक्ष (BPSC Chairman) बनाया जा सकता है। अतुल प्रसाद (Atul Prasad) के रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । आमिर सुबहानी को सरकार ने दूसरी जिम्मेवारी दे दी है।

राज्य सरकार ने आमिर सुब्हानी को बिहार विद्युत विनियामक आयोग (Bihar Electricity Regulatory Commission) का अध्यक्ष बना दिया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। सुब्हानी अब अगले पांच वर्ष या 65 साल की उम्र तक इस पद पर बने रहेंगे। मुख्य सचिव पद से वीआरएस लेने वाले आईएएस आमिर सुबहानी अप्रैल में रिटायर्ड होने वाले थे. रिटायरमेंट से पहले ही उन्होंने वीआरएस के लिए सरकार को आवेदन दिया, जिसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूरी दे दी.

इधर 1989 बैच के IAS अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा (Brajesh Mehrotra) को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है. फिलहाल वे राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. इसके साथ ही 1990 बैच के IAS के अधिकारी चैतन्य प्रसाद (Chaitanya Prasad) को विकास आयुक्त बनाए गए हैं. वर्तमान में वो जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं.

बिहार सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना 4 मार्च से प्रभावी होगी. IAS अधिकारी चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद और अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

पटना से आशुतोश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें