आम महोत्सव-सह-किसान मेला प्रदर्शनी
राज्यपाल ने आम की विभिन्न प्रजातियों का किया अवलोकन, किसानों को किया प्रोत्साहित
रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज आम महोत्सव-सह-किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. राज्यपाल ने आम की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया. उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित भी किया. नर्सरी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया. राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों के प्रयासों की सराहना की.
राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र, पजाकर आम महोत्सव-सह-किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया व आम के विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया.
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एक ही स्थान पर इतने प्रजाति के इतने आम कम ही देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि यह आम महोत्सव केवल आम के विभिन्न प्रजातियों तक सीमित नहीं है,बल्कि यह हमारे किसानों के अथक प्रयासों व परिश्रम का भी प्रतीक है. राज्यपाल आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र,में आयोजित आम महोत्सव-सह-किसान मेला को संबोधित कर रहे थे.
राज्यपाल ने कहा कि हमारे सुखी और अन्नदाता किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध राज्य व राष्ट्र का निर्माण हो सकता है. उन्होंने कहा कि आईसीएआर को राज्य में आम की विभिन्न किस्मों को विकसित करने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के विकास हेतु कई पहल किए गए हैं. प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके खाते में सीधे राशि प्रदान की जा रही है.
उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के हित में निरंतर कई अनुसंधान किये जा रहे हैं,किसानों को उन अनुसंधानों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा उनका लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि यह आम उत्सव सह-किसान मेला आम की नई किस्मों,अत्याधुनिक तकनीकों और नवीन उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा.
राज्यपाल ने उक्त अवसर पर प्रगतिशील किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य को भी जागरूक करने हेतु कहा. उनके द्वारा प्रगतिशील किसानों व नर्सरी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।