Live

आलू—प्याज हुआ महंगा

दिवाली—छठ से पहले गरीब लोगों को एक और झटका

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- दिवाली छठ से पहले बिहार सहित देशी की जनता को एक और झटका लगने वाला है। पहले सुधा ओर अमूल का दूध महंगा हुआ। इस बीच खबर आ रही है कि आलू—प्याज गरीब लोगों को रूलाने वाला है। खबर आ रही है कि बाजार में बहुत तेजी से आलू और प्याज महंगे हो रहे हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार पिछले सप्ताह की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की किमतों में लगभग 60 से 80% की वृद्धि हुई है। द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार प्याज की कीमतों में तब तक उछाल रहेगा जब तक नई फसल बाजार में नहीं आ जाती है।


जानकारों का कहना है कि पटना सहित देशभर में कई जगहों पर आलू और प्याज 30 से ₹40 हो गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले तक खुदरा मूल्य 20 से ₹25 था। व्यापारियों का कहना है कि प्याज बहुत जल्द ₹50 के पार तक जा सकती है। वहीं पटना में नए आलू की कीमत अभी 40 से 50 के बीच है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें