Live

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने की चुनावी सभा

डुमरी उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में नावाडीह में लोगों से मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : डुमरी उप चुनाव में आज नावाडीह के कटघरा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में चुनावी सभा की. उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आमलोगों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की. इस दौरान दुमका के सांसद सुनील सोरेन, विधायक भानु प्रताप शाही और पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी भी मौजूद रहे.


सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बदली वाला सरकार है. यह राजा रजवाड़े की सरकार है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलन में पसीना तक नहीं बहाया है. यहां बाप के बदले बेटा को मुख्यमंत्री पद मिला है. उन्होंने कहा कि लोग इसलिए भरोसे से वोट देते हैं कि नेता उनके परिवार वालों का चिंता करेंगे. उनके घर की चिंता करेंगे. लेकिन आज के समय में लोगों में विश्वास नेताओं के प्रति टूट रहा है. ऐसे में लोग वोट देने क्यों जाएंगे. इसको बदलने के लिए हम निकले और लोगों का विश्वास जितने निकले हैं ताकि हमारी उम्मीदवार को जीत मिले.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें