Live

AAJSU ने DC को सौंपा मांग पत्र

जुगसलाई क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : आजसू कार्यकर्ताओं ने आज जुगसलाई क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंच कर उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में यातायात व्यवस्था एवं जुगसलाई फ्लाईओवर ब्रिज में स्ट्रीट लाइट मुख्य रुप से शामिल है.


आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे आजसू नेता एवं कार्यकर्ता ने जुगसलाई क्षेत्र की समस्याओं का समाधान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उपायुक्त को मांग पत्र सौंप कर जुगसलाई क्षेत्र में उत्पन्न हुई यातायात व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की.

जिला अध्यक्ष का कहना है कि जुगसलाई क्षेत्र में रोजाना सुबह टाटा कंपनी के अंदर जाने वाले ठेका कर्मचारियों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इस कारण एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत भी हो गई है जहां हम मृत बच्चे के परिजनों को मुआवजा एवं क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त से गुहार लगा रहे हैं. वहीं जुगसलाई ओवर ब्रिज में लाइट की व्यवस्था नहीं है जिस कारण ब्रिज से पार होने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम ब्रिज में लाइट की व्यवस्था करने की भी मांग कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें