Live

आदिवासियों के सर्वांगीण विकास का संकल्प

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुराना शुक्र बाजार स्थित नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और नगाड़ा बजाकर किया. कार्यक्रम में आदिवासियों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया गया.

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने आदिवासियों की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर आदिवासियों की उन्नति और प्रगति के लिए काम करना है. जब तक आदिवासियों की तरक्की नहीं होगी,वह आगे नहीं बढ़ेंगे. तब तक झारखंड का भी विकास नहीं होगा. आदिवासियों की धर्म संस्कृति,रीति रिवाज व परंपराओं को संरक्षित करने की जरूरत है.

आदिवासी धर्म-संस्कृति में मानव जीवन का मूलमंत्र है. प्रकृति के साथ जीना, प्रकृति का सम्मान करना और समरसता, सौहार्द के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन को आगे बढ़ाना आदिवासी समाज की बहुत बड़ी खासियत है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें