BIHAR NEWS
खगड़िया में भक्ति की अनोखी मिसाल, छाती पर कलश स्थापना, 5 साल का अनोखा संकल्प
खगड़िया में आस्था और भक्ति की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां एक श्रद्धालु ने अपनी छाती पर कलश स्थापित किया है। बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु ने लगातार पांच साल तक कलश स्थापित करने का संकल्प लिया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति, परिवार की सुख-समृद्धि और देवी-देवताओं के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए संकल्प लेते हैं। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर पूजा-पाठ, व्रत और विशेष धार्मिक अनुष्ठान करने का प्रण लेते हैं।
नीरज का कहना है कि माता रानी ने उनकी हर मन्नत पूरी की है, इसलिए उन्होंने पांच वर्षों तक हर शारदीय नवरात्र पर छाती पर कलश स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस अद्भुत भक्ति को देखने के लिए गांव के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।