लोहरदगा में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म
घटना में कुल 11 लोग शामिल,आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ
लोहरदगा:-लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म की इस घटना में कुल 11 लोग शामिल हैं। जिसमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद बगडू थाना पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए सभी 11 लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि दोनों नाबालिग बर्थडे पार्टी मनाने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रात होने की वजह से वह दोनों अपने एक परिचित के यहां रुक गई थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।