Live

BIG NEWS

नकाबपोश अपराधी का तांडव, दिनदहाड़े 15 लाख का सामान लूटकर हुआ फरार, मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

NALANDA :नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है। बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडी पर मोहल्ला स्थित पीली कोठी में संतोष अग्रवाल के घर करीब 15 लाख का जेवरात और सामान लूटकर अपराधी फरार हो गया।

नकाबपोश अपराधी का तांडव

मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे महिला को चाकू का भय दिखाकर घर में रखे जेवरात और नगदी सहित करीब 15 लाख का सामान लूट कर नकाबपोश बदमाश फरार हो गया।

पीड़िता के मुताबिक वह घर में अकेले थी और मोबाइल चला रही थी, उसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और गर्दन पर चाकू रखकर जेवर, नगद सहित करीब 15 लाख का सामान लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी डॉयल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें