Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में युवक की गोली मारकर हत्या

A
Arti singhलेखक

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए MMCH अस्पताल भेजा गया. पुलिस को घटनास्थल पर से तीन खोखा बरामद हुए हैं. घटना मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान विवेक कुमार कमलापुरी उर्फ गोलू के रूप में हुई. बता दें कि विवेक कुमार कमलापुरी पिछले दो सालों से रांची में रहकर नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही वो रांची से पलामू आया था. मंगलवार को वो घर में यह कहकर निकला कि वो बकाया रकम लेने जा रहा है, लेकिन रात में उसकी हत्या कर दी गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंकारी के दो अपराधियों ने विवको को गोली मारी और फरार हो गए. फिलहा पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें