Live

दीपिका पादुकोण के घर आएगा नन्हा मेहमान

सोशल मीडिया पोस्ट ने किया इशारा, रणवीर ने बता दी डिलीवरी की तारीख

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : इस वक़्त सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की खबर काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। जानकारी मिल रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को पोस्ट साझा कर गुड न्यूज (Good News ) दे दी है। वहीं खबर सामने आते ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई देने की होड़ लग गई है।






View this post on Instagram











A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा कि सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। कपल के पोस्ट पर लिखा है, सितंबर 2024, दीपिका और रणवीर। इसके अलावा दीपिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।

सबसे पहले कृति सेनन ने दी बधाई

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को बधाई देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका के पोस्ट पर कृति ने कमेंट कर लिखा, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।' साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी साझा किया। वहीं इसके बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सोनम कपूर ने भी इस कपल को बधाई दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें