Hindi News / बुजुर्ग के प्यार में दीवानी हुई प्रेमिका, गांव वालों ने मंदिर में कराई...

कटिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी : बुजुर्ग के प्यार में दीवानी हुई प्रेमिका, गांव वालों ने मंदिर में कराई शादी

Edited By:  |
A Bizarre Love Story in Katihar

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित बाघमारा पंचायत से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक बुजुर्ग के प्यार में प्रेमिका इस कदर दीवानी हो गई कि दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक पंचायत और समझाने-बुझाने का दौर चला। आखिरकार स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों को मंदिर ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ उनकी शादी करा दी गई।

शादी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद भी दिया। वहीं, इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। गांव के लोग इसे “अजब प्रेम की गजब कहानी” बताकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

रिपोर्ट- रितेश रंजन, कटिहार